फैशन लेबल आईईएमबीई के संस्थापक ट्रैविस डिमीयर ने अपने ब्रैंड के फोटोशूट के लिए पेशेवर मॉडल की बजाय अपनी 60-वर्षीय मां को मॉडल बना दिया। ट्रैविस ने मां की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं और रैपर कार्डी बी को टैग कर लिखा, "कार्डी से प्रेरित।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्डी ने लिखा, "वाह…मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।"