डिज़ाइनर सायशा ने शेयर किए फेशियल सर्जरी से पहले व बाद के फोटो, कहा- इसी जन्म में बन गई महिला

ट्रांसवुमन फैशन डिज़ाइनर सायशा शिंदे ने 4 महीने पहले कराई फेशियल फेमिनाइज़ेशन सर्जरी से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "बीतते महीनों के साथ...चेहरा और ज़्यादा महिला जैसा होता जा रहा है।" सायशा ने लिखा, "अगले जन्म में...औरत बनाने के लिए भगवान से डील करने वाला वह छोटा सा लड़का...इसी जन्म में (महिला) बन गया।"