अरहान खान के पॉडकास्ट में एक पैपराज़ी ने बताया है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की डेटिंग के शुरुआती दिनों में उसने दोनों की एकसाथ तस्वीर खींच ली थी जिसके बाद कटरीना ने उसे डिलीट करवाया था। बकौल पैपराज़ी, कटरीना ने उसके बदले एक्सक्लूसिव सोलो पिक्चर्स देने की पेशकश की थी और फिर बुलाकर एक्सक्लूसिव तस्वीरें क्लिक कराई थीं।