डेट्स के चलते ऐक्टर संजय दत्त फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से हुए अलग: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता संजय दत्त डेट्स के चलते फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से अलग हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, फिल्म की शूटिंग अनियोजित तरीके से किए जाने और स्क्रिप्ट में बहुत बदलाव होने के चलते संजय को अन्य डेट्स में दिक्कत आ रही थी। संजय ने पहले ही फिल्म के लिए 15 दिनों की शूटिंग कर ली थी।