पूर्व पति जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हारने के बाद हर्जाने के रूप में उन्हें $8.3-मिलियन का भुगतान करने का आदेश पाने वालीं अभिनेत्री ऐंबर हर्ड ने कथित तौर पर कैलिफोर्निया (अमेरिका) स्थित अपना घर बेच दिया है। बतौर खबर, युक्का वैली स्थित यह प्रॉपर्टी $1.05 मिलियन में बिकी जिसे ऐंबर ने 2019 में $5,70,000 में खरीदा था।