इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम के बड़े बेटे ब्रुकलिन ने अमेरिकी ऐक्ट्रेस निकोला पेल्ट्ज़ से शादी कर ली है। टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, स्पाइस गर्ल मेल सी., फैशन डिज़ाइनर रेचल ज़ोए और टीवी शेफ गॉर्डन रामसे समेत अन्य लोग शादी समारोह में शामिल हुए। इससे पहले जुलाई 2020 में इस कपल ने सगाई की थी।