inshorts

डॉक्टर्स ने कहा है कि वह ठीक हो जाएंगे लेकिन समय लगेगा: राजू श्रीवास्तव को लेकर उनका स्टाफ

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्टाफ ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है, “राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और डॉक्टर्स उनका अच्छा इलाज कर रहे हैं।" स्टाफ ने कहा, "राजू वेंटिलेटर पर हैं...डॉक्टर्स ने कहा है कि वह ठीक हो जाएंगे लेकिन इसमें समय लगेगा।” हार्ट अटैक आने के बाद राजू को 10-अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।