inshorts

डॉक्टर्स भी नहीं जानते, यह कैसे और क्यों हो जाता है?: कैंसर को लेकर ऐक्ट्रेस किरण खेर

ऐक्ट्रेस किरण खेर (69) ने कैंसर को लेकर कहा है, "कुछ लोग इससे ठीक हो जाते हैं और कुछ नहीं। डॉक्टर्स भी नहीं जानते कि यह कैसे और क्यों हो जाता है?...मेडिकल साइंस के पास इसका कोई यथार्थपूर्ण जवाब नहीं है।" उन्होंने कहा, "मेरी इम्यूनिटी कमज़ोर हो गई है इसलिए डॉक्टर मुझे यात्रा नहीं करने दे रहे, खासकर प्लेन से।"