ब्रिटिश-पाकिस्तानी ऐक्टर ऐले खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 'डॉन 2' (2011) की शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे का ज़िक्र किया है। उन्होंने बताया कि कार चेज़ सीन के दौरान शाहरुख खान की स्टंट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बकौल ऐले, कार की टक्कर से कैमरा इक्विपमेंट क्षतिग्रस्त हो गया जिससे ₹2.5 करोड़ का नुकसान हुआ।