जैक डोर्सी ने टीम को अंतिम ईमेल में ट्विटर सीईओ का पद छोड़ने का फैसला बताकर कहा, "मैं वाकई दुखी...फिर भी बहुत खुश हूं।" बकौल डोर्सी, पराग अग्रवाल के कारण वह पद छोड़ सके, पराग उन 'महत्वपूर्ण फैसलों' के पीछे थे जिन्होंने ट्विटर को बदल दिया। उनके मुताबिक, बोर्ड चेयरमैन ब्रेट टेलर और टीम की 'महत्वाकांक्षा-क्षमता' अन्य दो कारण थे।