एनसीबी ने बुधवार को बांद्रा (मुंबई) से एक नाइजीरियाई शख्स को गिरफ्तार किया जो मुंबई क्रूज़ ड्रग्स रेड केस में 18वीं गिरफ्तारी है। एनसीबी ने बताया कि उसके पास से व्यावसायिक मात्रा में मेफेड्रोन ड्रग ज़ब्त किया गया है। बकौल एजेंसी, यह शख्स ड्रग के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक है और इस केस में यह अंतर्राष्ट्रीय कड़ी है।