मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन खान को एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अभिनेता सलमान खान रविवार रात को शाहरुख खान से मिलने उनके बंगले 'मन्नत' पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में सलमान एक सफेद एसयूवी में बैठकर 'मन्नत' में जाते दिख रहे हैं। गौरतलब है, आर्यन एक दिन के लिए एनसीबी की कस्टडी में है।