ड्रग्स केस में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के भाई अजिसिलाओस डीमीत्रिआडेस की गिरफ्तारी के बाद ऐक्टर अर्जुन रामपाल ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "डीमीत्रिआडेस मेरी पार्टनर का भाई है...मेरा उस शख्स से और कोई संबंध नहीं है...मैं मीडिया से निवेदन करता हूं कि मेरे नाम का इस्तेमाल कर हेडलाइंस न बनाएं, यह मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा रहा है।"