ड्रग्स मामले में आर्यन खान को ज़मानत देने से इनकार करते हुए कोर्ट ने क्या कहा?

एनडीपीएस की विशेष अदालत ने आर्यन खान को ज़मानत देने से इनकार कर कहा है कि इनके साथ मौजूद इनके दोस्त से प्रतिबंधित पदार्थ मिले थे जिसकी इन्हें जानकारी थी इसलिए यह 'जानबूझकर प्रतिबंधित पदार्थ रखने' जैसा है। बकौल कोर्ट, आर्यन का आपराधिक इतिहास नहीं है लेकिन चैट बताती है कि वह 'अवैध ड्रग्स की गतिविधियों' में लिप्त रहे हैं।