ड्रग्स मामले में ट्वीट को लेकर सिद्धू के खिलाफ आपराधिक अवमानना की याचिका दायर

ड्रग्स के एक मामले में कथित 'गैर-ज़िम्मेदाराना' ट्वीट करने को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ हरियाणा के महाधिवक्ता के सामने एक आपराधिक अवमानना याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता वकील परमप्रीत सिंह के मुताबिक, सिद्धू ने हाईकोर्ट में लंबित विषय के बारे में ट्वीट किए और कुछ लोगों के बारे में अपने निष्कर्ष भी शेयर किए।