मुंबई तट के करीब गोवा जा रहे एक क्रूज़ पर एनसीबी की छापेमारी में ड्रग्स को लेकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद गोवा के मंत्री मनोहर अजगांवकर ने कहा है, "हमें ड्रग्स लेने वाले लोग नहीं चाहिए।" अजगांवकर ने कहा, "अगर पर्यटक ड्रग्स का सेवन करते हुए मिलेंगे तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।"