चुनाव आयोग ने बताया है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में अब तक ₹290 करोड़ से अधिक की नकदी, मादक पदार्थ, शराब और उपहार ज़ब्त किए गए हैं। आयोग ने बताया कि इस दौरान 'ड्राई स्टेट' गुजरात से ₹14 करोड़ कीमत की 4 लाख लीटर से अधिक शराब ज़ब्त की गई है। गुजरात में 1 व 5 दिसंबर को चुनाव होंगे।