ड्रामा सीरीज़ में लीड ऐक्ट्रेस के लिए 2 बार एमी जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं ज़ेंडेया

ज़ेंडेया किसी ड्रामा सीरीज़ में लीड ऐक्ट्रेस (मुख्य अभिनेत्री) के रोल के लिए 2 बार एमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं। 2020 में वह ड्रामा सीरीज़ (यूफोरिया) के लिए लीड ऐक्ट्रेस का एमी अवॉर्ड जीतने वाली सबसे कम उम्र की विजेता बनी थीं। उन्होंने 'यूफोरिया' में लीड रोल के लिए दोबारा पुरस्कार जीता है।