inshorts

ढाई घंटे में दो बार हुआ लाइब्रेरी का उद्घाटन, हरियाणा में पहले राज्य के मंत्री फिर केंद्रीय मंत्री ने काटा फीता

फरीदाबाद (हरियाणा) में अटल बिहारी वाजपेयी लाइब्रेरी का ढाई घंटे में दो बार उद्घाटन हुआ है। पहले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फीता काटा और फिर बाद में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विधायकों के साथ दोबारा उद्घाटन किया। दोनों नेताओं के नाम बोर्ड पर थे और इसे उनके वर्चस्व की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है।