गुरुवार को सेंसेक्स 1508.91 अंक चढ़कर 78,553.20 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 414.45 अंक बढ़कर 23,851.65 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में 360 अंकों की गिरावट के बाद बाज़ार उछला है। इस दौरान सेंसेक्स पर सूचीबद्ध 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही व सर्वाधिक तेज़ी इटरनल (+4.37) व आईसीआईसीआई बैंक (+3.68%) में रही।