पटना (बिहार) में अपने आवास पर होली समारोह के दौरान आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के कहने पर पुलिसकर्मी के नाचने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज प्रताप कहते हैं, "ऐ सिपाही, एक गाना बजाएंगे उसपर ठुमका लगाना पड़ेगा...ठुमका नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे।" तेज प्रताप के कहने के बाद पुलिसकर्मी नाचता दिखा।