तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की 'शादी' की तस्वीरें और वीडियो आए सामने

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव की शादी की कथित तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब और कहां का है। तेज प्रताप ने शनिवार को फेसबुक पर अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा था कि दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में हैं।