जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने परिवार से निकाले जाने के करीब 7 माह बाद दिल्ली में बहन मीसा भारती के आवास पर पिता लालू यादव से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पिता को पटना स्थित अपने आवास पर 14 जनवरी को आयोजित होने वाले दही-चूड़ा भोज में शामिल होने का न्योता दिया है।