तेजप्रताप के उम्मीदवारों का अनोखा अंदाज़, एक भैंस पर और दूसरा हथकड़ी में नामांकन करने पहुंचा

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी से अलग लड़ रहे तेजप्रताप यादव की पार्टी जेजेडी के उम्मीदवारों के अनोखे अंदाज़ का वीडियो वायरल हो गया है। अरवल से जेजेडी प्रत्याशी अरुण यादव भैंस पर चढ़कर नामांकन करने पहुंचे और उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। वहीं, बरौली में धर्मेंद्र कुमार 'क्रांतिकारी' हथकड़ी में पुलिस सुरक्षा में नामांकन कराने पहुंचे।