आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह ज़िले नालंदा (बिहार) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस बार हर हाल में तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है।" लालू ने कहा, "हमें इकट्ठा होकर देश में अपनी सरकार बनानी है। न हमने सिर झुकाया है...और न आप लोग किसी के सामने झुकना।"