आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा है, "पहले चरण के मतदान के 4-दिन बाद भी मतदाताओं के मतदान आंकड़े जारी नहीं हुए।" उन्होंने कहा, "कई जगहों पर स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी बंद कर दिए गए। इसका क्या कारण है?...चुनाव आयोग को सफाई देने की ज़रूरत है।"