inshorts

एक साथ तीन पदों पर कैसे बने हैं मंत्री? अशोक चौधरी पर तेजस्वी यादव का हमला

आरजेडी ने बिहार में मंत्री अशोक चौधरी पर एकसाथ 3 पदों पर रहने का आरोप लगाया है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि चौधरी मंत्री और एमएलसी रहते पटना के एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त हुए और अगले ही दिन लियन के लिए आवेदन कर दिया। उन्होंने विधान परिषद में उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।