आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वादा किया है कि सत्ता में आने पर वह राज्य के हर घर में 1 सरकारी नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही वह 20 दिनों के अंदर अधिनियम बनाएंगे और 20 महीनों के अंदर हर घर में एक सरकारी नौकरी होगी।