तेजस्वी ने तेज प्रताप की साली को परसा सीट से दिया टिकट; सामने आई पारिवारिक कलह

तेजस्वी यादव ने भाई तेज प्रताप की चचेरी साली डॉ. करिश्मा राय को परसा सीट (सारण) से उम्मीदवार बनाया है। परिवार और पार्टी से बेदखल तेज प्रताप यादव इन दिनों छोटे भाई के खिलाफ बगावती रुख अपनाए हुए हैं और अपनी नई पार्टी से उम्मीदवार उतार रहे हैं। तेजस्वी का यह कदम उनके खिलाफ पलटवार माना जा रहा है।