तेजस्वी ने पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन, ₹50 लाख का बीमा व PDS डीलरों को मानदेय का किया वादा
बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि सत्ता में आने पर वह पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन और ₹50 लाख का बीमा कवर देंगे। तेजस्वी ने पीडीएस डीलरों को मानदेय और प्रति क्विंटल अनाज में उनका कमीशन बढ़ाने की भी बात कही है।