तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? कहा- बिहार को अंदर से कर रहा खोखला
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दशहरे पर कहा, "बेरोज़गारी, अशिक्षा, गरीबी, पलायन, अपराध, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, बाढ़, सुखाड़ और कुशासन रूपी दशानन बिहार को अंदर से खोखला कर रहा है।" तेजस्वी ने पढ़ाई, दवाई, कमाई और सुनवाई पर आधारित व्यवस्था बनाने का संकल्प लेने की अपील की है।