JDU खत्म हो रही है, नीतीश के नाम पर वोट लेकर उन्हें किनारे लगा दिया गया: तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार के नाम पर वोट लेकर उन्हें किनारे कर दिया गया है। जेडीयू विवाद पर उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी कहा था कि जेडीयू खत्म होने वाली है।" रामलीला मैदान (दिल्ली) रैली के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने बिहार MLC चुनाव में सरकार पर धांधली का आरोप भी लगाया।