आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा पार्टी-परिवार से बाहर किए गए उनके बेटे व महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के महुआ से चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "अगर तेजस्वी महुआ से लड़ेंगे...तो मैं भी राघोपुर से लड़ूंगा।" गौरतलब है, तेजस्वी राघोपुर से विधायक हैं।