पटना (बिहार) में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर आरजेडी कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में महागठबंधन के नेता, तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें 'सीएम की कुर्सी' तोहफे में भेंट करते दिख रहे हैं और उसपर लिखा है, "सीएम ऑफ बिहार।" रविवार (9 नवंबर) को तेजस्वी 36 वर्ष के हो जाएंगे।