तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर केक खाने के लिए टूट पड़े बच्चे

पटना में आरजेडी कार्यालय में तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर लाया गया केक खाने के लिए बच्चों में लूट मच गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। केक कटते ही बच्चे खाने दौड़ पड़े और 36 पाउंड के बताए जा रहे केक को लगभग 36 सेकंड में खत्म कर दिया। कई नेताओं ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है।