तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा पलटवार, कहा- 'उनको दो बार सीएम हमने ही बनाया'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान 'लालू यादव को हमने मुख्यमंत्री बनाया' पर पलटवार करते हुए कहा है, "उन्हें पता होना चाहिए कि...उनसे पहले ही हमारे पिता 2 बार विधायक और एक बार सांसद बन चुके थे।" तेजस्वी ने कहा, "हमने नीतीश कुमार को दो बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। यह भी सच्चाई है।"