तेजस्वी यादव ने दिया अपनी मौजूदा संपत्ति का ब्यौरा

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने हलफनामे में अपने नाम पर ₹6.12 करोड़ की चल संपत्ति और ₹1.88 करोड़ की अचल संपत्ति घोषित की है। हलफनामे के मुताबिक, तेजस्वी, उनकी पत्नी व दो बच्चों के पास ₹86 लाख से अधिक का सोना-चांदी हैं।