तेजस्वी यादव से पूछा गया, 'एक चीज़ जो आप बीजेपी से सीखना चाहेंगे'; उन्होंने दिया जवाब

यूट्यूबर समदीश भाटिया ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से अपने इंटरव्यू में पूछा कि वह किसी एक चीज़ के बारे में बताएं जो वह बीजेपी से सीखना चाहेंगे। तेजस्वी ने जवाब दिया, "वे लोग 24x7 काम करते हैं। उल्टा काम करते हैं लेकिन मेहनत बहुत करते हैं। अपनी विचारधारा और अपनी पार्टी को लेकर पूरी तरह से समर्पित रहते हैं।"