तान्या मित्तल ने नहीं की आउटफिट्स की पेमेंट, स्टाइलिस्ट ने लगाया आरोप
खुद को 'बिग बॉस-19' की प्रतिभागी तान्या मित्तल की स्टाइलिस्ट बताने वालीं रिद्धिमा शर्मा ने तान्या पर उनकी भेजीं डिज़ाइनर साड़ियां-ड्रेस पहनने के बाद पेमेंट नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "सभी ड्रेस महंगे थे...अबतक कुछ वापस नहीं आया।" तान्या ने कहा था कि वह शो में 800 साड़ियां ले गई थीं और वह आउटफिट्स रिपीट नहीं करतीं।