तीन सगी बहनों ने पंजाब में एकसाथ पास की UGC नेट परीक्षा, मां है दिहाड़ी मज़दूर

बठिंडा (पंजाब) की 3 सगी बहनों ने पहले ही प्रयास में एकसाथ यूजीसी नेट परीक्षा पास की है। तीनों बहनों ने अलग-अलग विषयों (कंप्यूटर साइंस, इतिहास व पंजाबी भाषा) में बिना किसी कोचिंग की सहायता के यह सफलता पाई है। 'न्यूज़ 18' के अनुसार, लड़कियों के पिता ग्रंथी हैं व मां दिहाड़ी मज़दूर के तौर पर काम करती हैं।