अभिनेत्री तृप्ति डिमरी रविवार को मुंबई में अपने कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ एक कैफे के पास नज़र आईं और बॉलीवुड फोटोग्राफर वारिंदर चावला ने इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि तृप्ति और सैम, आगे-पीछे चल रहे हैं। वहीं, पैपराज़ी द्वारा खुद की तस्वीरें खींचे जाने के बाद तृप्ति ने उनसे कहा, "जाओ प्लीज़।"