तृप्ति डिमरी ने 'स्पिरिट' में ली दीपिका पादुकोण की जगह, संदीप रेड्डी वांगा ने किया एलान

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जगह तृप्ति डिमरी को बतौर लीड ऐक्ट्रेस शामिल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका की बढ़ती शर्तों की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर किया गया है। तृप्ति ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "भरोसा करने के लिए बहुत आभारी हूं, धन्यवाद संदीप रेड्डी वांगा।"

Load More