त्योहारी सीज़न में भी कम बिके मकान, जानें क्यों 2021 के बाद इस तिमाही सबसे कमज़ोर रही बिक्री
त्योहारी सीज़न के बावजूद 2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मकानों की बिक्री कमज़ोर रही। रिपोर्ट के मुताबिक, 9 बड़े शहरों में इस दौरान 98,019 मकान बिके जो सालाना आधार पर 16% कम है और 2021 के बाद सबसे कमज़ोर तिमाही मानी जा रही है। बकौल रिपोर्ट, खरीदारों का झुकाव महंगे सेगमेंट की ओर बढ़ने से बिक्री की संख्या घटी है।