inshorts

तेरे को इतना मारूंगा, चला जा यहां से: बेटे को लेकर सवाल पूछ रहे रिपोर्टर से अमानतुल्लाह

'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक रिपोर्टर के कान में कह रहे हैं, "तेरे को इतना मारूंगा, चला जा यहां से।" रिपोर्टर ने खान से उनके बेटे को लेकर सवाल पूछा था जिसके खिलाफ खतरनाक तरीके से बाइक चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर और पुलिस से बदसलूकी को लेकर केस दर्ज हुआ है।