तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में वायरल हुए अपने वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
तारा सुतारिया और उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट परफॉर्मेंस के दौरान वीर के असहजता वाले रिऐक्शन के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। तारा ने लिखा, "फॉल्स नैरेटिव्स, चालाक एडिटिंग और पैसे देकर करवाए गए पीआर कैंपेन से हम डरते नहीं हैं।" वीर ने लिखा, "मेरी प्रतिक्रिया का फुटेज किसी और गाने के दौरान का है।"