तुर्किए के शख्स ने 183 फीट की दूरी पर कुल्हाड़ी फेंककर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

तुर्किए के ओस्मान गुरचू ने 183 फीट की दूरी पर कुल्हाड़ी फेंककर सटीक निशाना लगाकर नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह दूरी एक ओलंपिक स्विमिंग पूल (164 फीट) से भी ज़्यादा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 143 फीट का था जिसे अमेरिकी जैसी रूड ने बनाया था लेकिन ओस्मान ने इसे तोड़कर नया इतिहास रच दिया।