inshorts

तिरपाल वाले बयान पर भड़के मौलाना खलील उर रहमान, यूपी के मंत्री को बताया 'नाली का कीड़ा'

मुंबई रजा अकैडमी के सचिव मौलाना खलील उर रहमान ने तिरपाल वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह को लेकर कहा, "इन लोगों के दिमाग में ज़हर भरा हुआ है...ये मुल्क को बांटने की फिराक में लगे हुए हैं।" उन्होंने कहा, "इनको गंदी नाली के कीड़े कहिए जो इस तरह के बयान दे रहे हैं।"