केरल में पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर विवाद के बीच तेल कंपनियों ने राज्य सरकार को बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल के सैंपल देने से इनकार कर दिया है। कंपनियों ने पहले सैंपल देने पर सहमति जताई थी लेकिन बाद में पीछे हट गईं। इसके बाद केरल सरकार ने केंद्र से हस्तक्षेप कर सैंपल उपलब्ध कराने में मदद मांगी है।