कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेलंगाना में गिग वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजना लॉन्च की है। इसके तहत डिलीवरी पार्टनर्स और गिग वर्कर्स को ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा और ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। कंपनियां ट्रांजैक्शन का 1% हिस्सा श्रमिक कल्याण के लिए देंगी। राहुल ने कहा, "बीजेपी गिग वर्कर्स को बंधुआ मज़दूर बनाना चाहती है।"