तालिबानी विदेश मंत्री का भव्य स्वागत देख भड़के जावेद अख्तर, बोले- ‘मेरा सिर शर्म से झुक गया’
तालिबानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी का देवबंद (उत्तर प्रदेश) में भव्य स्वागत किए जाने पर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने नाराज़गी ज़ाहिर की है। उन्होंने X पर लिखा, "आतंकवादी संगठन तालिबान के प्रतिनिधि को वही लोग सम्मान दे रहे हैं जो आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ उठाने का दावा करते हैं...इससे मेरा सिर शर्म से झुक जाता है।"